राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की Lab Assistant Admit Card 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए आखिरकार सबसे बड़ी खुशखबरी आ ही गई है।
जिस घड़ी का आप सभी महीनों से इंतजार कर रहे थे, वो आ गई है। RSSB ने आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर लैब असिस्टेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिए हैं।
आज के इस डिटेल ब्लॉग पोस्ट में हम सिर्फ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का Step By Step तरीका जानेगे जिस से आप अपना एडमिट कार्ड घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से डाउनलोड कर सकेंगे और साथ ही बात करेंगे उन जरूरी एग्जाम गाइडलाइंस की जो आपको सेंटर पर फॉलो करनी हैं, और उन गलतियों की जिनसे आपको इस बचे हुए समय में बचना है।
Lab Assistant Exam 2026 Important Information
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | RSSB Lab Assistant Exam 2026 |
| एडमिट कार्ड स्टेटस | जारी हो चुके हैं |
| परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Lab Assistant Exam 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in ओपन करें।
- होमपेज पर आपको ‘Admit Card’ का एक सीधा टैब दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी, जिसमें आपको “Download Admit Card of Direct Recruitment of Lab Assistant – 2026” वाले लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद दाईं तरफ ‘Get Admit Card’ के ऑप्शन पर जाएं।
- यहाँ अपना Application Number, अपनी Date of Birth (DOB) और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code ध्यान से भरें।
- ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और इसका एक साफ-सुथरा A4 साइज का प्रिंटआउट निकाल लें। (कलर्ड प्रिंट की जरूरत नहीं है, ब्लैक एंड वाइट भी चलेगा)।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सबसे पहले ये 4 चीजें जरूर चेक करें:
- आपका नाम और पिताजी का नाम सही स्पेलिंग के साथ है या नहीं।
- आपकी फोटो और सिग्नेचर क्लियर दिख रहे हैं या नहीं।
- परीक्षा का सेंटर और पूरा एड्रेस।
- परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग का समय
अगर इनमें से किसी भी डिटेल में कोई बड़ी गलती है, तो तुरंत बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
Lab Assistant Exam Dates & Shift Timings (परीक्षा का समय)
• Geography (भूगोल): 9 मई 2026 (शनिवार) – सुबह 11:00 AM से दोपहर 2:00 PM
• Science Paper-I (GK): 10 मई 2026 (रविवार) – सुबह 10:00 AM से दोपहर 12:00 PM
• Science Paper-II (Subject): 10 मई 2026 (रविवार) – दोपहर 3:00 PM से शाम 5:00 PM
एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाना है और क्या नहीं?
RSSB के नियम बहुत सख्त होते हैं, इसलिए एग्जाम वाले दिन सेंटर पर कोई बहस न हो, इसके लिए ये चीजें पहले ही तैयार रख लें:
ये चीजें जरूर लेकर जाएं:
- आपका प्रिंटेड एडमिट कार्ड।
- एक ओरिजिनल फोटो आईडी (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी) और उसकी एक फोटोकॉपी। (आधार कार्ड अपडेटेड हो तो बेहतर है)।
- 2 लेटेस्ट पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (जो आवेदन फॉर्म में लगाई थी, वैसी ही)।
- नीले (Blue) रंग का पारदर्शी (Transparent) बॉल पेन (OMR भरने के लिए)।
ये चीजें भूलकर भी न ले जाएं:
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट।
- मोटे सोल वाले जूते (सैंडल या स्लिपर पहनकर जाना सबसे सुरक्षित है)।
- किसी भी तरह की ज्वैलरी (अंगूठी, चेन, इयररिंग्स आदि घर पर ही उतार कर जाएं)।
यहाँ क्लिक करें और अपना Lab Assistant Admit Card डाउनलोड करें – Direct Download
आपका एग्जाम सेंटर किस जिले में आया है? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!