राजस्थान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान द्वारा Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगर आप भी राजस्थान के मूल निवासी हैं और कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप इस योजना का लाभ का लाभ ले सकते हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे, ताकि आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म भर सकें।
नीचे दी गई टेबल में इस स्कॉलरशिप योजना की सभी मुख्य जानकारी दी गई है:
| विवरण | जानकारी |
|---|
| योजना का नाम | राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 |
| विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE), राजस्थान |
| लाभार्थी | SC, ST, OBC, MBC, EWS और EBC वर्ग के छात्र-छात्राएं |
| आवेदन का माध्यम | Online |
| official Website | Rajasthan SSO Portal |
| Documents | List of Document |
| अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2026 (तारीख बढ़ाई गई है) |
| लाभ | ट्यूशन फीस और मेंटेनेंस अलाउंस की वापसी |
| join Telegram For Latest update | Join Now |
| App Download | Download Now |
Eligibility
इस Scholarship Scheme का फॉर्म भरने के लिए छात्र के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- मूल निवास: छात्र राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: छात्र कक्षा 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom), पोस्ट ग्रेजुएशन, ITI, डिप्लोमा या B.Ed आदि किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कर रहा हो।
- श्रेणी : छात्र SC, ST, OBC, SBC, EWS या EBC के अंतर्गत आता हो। (तलाकशुदा, विधवा और अनाथ श्रेणी के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं)।
- आय सीमा : SC/ST/SBC वर्ग के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- OBC/EBC वर्ग के लिए (BPL, अन्त्योदय या स्टेट BPL) आय ₹1.50 लाख तक होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तिथि: जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल 2026 (सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, इसलिए अंतिम समय का इंतज़ार न करें।)
जरूरी दस्तावेज
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स (Documents) होने अनिवार्य हैं:
- जन-आधार कार्ड – (सबसे महत्वपूर्ण, सभी जानकारी अपडेट होनी चाहिए)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र – 1 पेज वाला नया
- वर्तमान वर्ष की मूल फीस की रसीद
- बैंक पासबुक – खाता जन-आधार से लिंक होना चाहिए
- 10वी की अंकतालिका – डिजीलॉकर या ई-वाल्ट द्वारा प्राप्त
स्कॉलरशिप फॉर्म कैसे भरें?
आप बिना ई-मित्र जाए भी मोबाइल या लैपटॉप से खुद Rajasthan Scholarship Online Form 2026 भर सकते हैं।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- SSO Portal पर जाएं: सबसे पहले राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- SSO ID लॉगिन: अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करें।
- SJE App (Scholarship Portal) चुनें: सिटीजन ऐप्स (G2C) में जाकर “Scholarship (SJE)” ऐप के आइकन पर क्लिक करें।
- Student Registration: Student विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर अपनी प्रोफाइल (OTR) अपडेट करें। बायोमेट्रिक या आधार OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करें।
- New Application: New Application पर क्लिक करें, अपना कोर्स चुनें और कॉलेज का नाम सेलेक्ट करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: फीस की रसीद और पिछली मार्कशीट सही साइज में अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी चेक करने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करें। भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 की अंतिम तिथि क्या है? Ans. स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
Q2. क्या बायोमेट्रिक मशीन के बिना फॉर्म भर सकते हैं? Ans. हाँ, नए अपडेट के अनुसार अब आधार OTP (One Time Password) या Face Authentication के जरिए भी फॉर्म वेरीफाई किया जा सकता है।
Q3. फॉर्म में आय प्रमाण पत्र किसके नाम का बनेगा? Ans. आय प्रमाण पत्र परिवार के मुखिया के नाम का बनता है।
Q4. स्कॉलरशिप का पैसा कब तक खाते में आता है? Ans. फॉर्म के कॉलेज, समाज कल्याण विभाग और ट्रेजरी से अप्रूव होने के बाद DBT के माध्यम से सीधा पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इसमें 2 से 4 महीने का समय लग सकता है।
Q5. अगर जन-आधार में डिटेल गलत हो तो क्या करें? Ans. फॉर्म भरने से पहले जन-आधार में अपनी ई-केवाईसी और डिटेल्स (नाम, बैंक खाता, जाति) ई-मित्र पर जाकर अपडेट करवा लें, वरना स्कॉलरशिप रुक सकती है।
Conclusion (निष्कर्ष)
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 उन सभी विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बिना आर्थिक चिंता के अपनी उच्च शिक्षा पूरी करना चाहते हैं। लास्ट डेट का इंतज़ार किए बिना आज ही अपना फॉर्म भर दें और अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। फॉर्म भरते समय अपने दस्तावेज़, खासकर जन-आधार और फीस की रसीद, बिल्कुल सही अपलोड करें।