SJE Scholarship 2026 यह एक सरकारी छात्रवृत्ति योजना है जिसे सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को वित्तीय बोझ के बिना अपनी शिक्षा जारी रखने में सहायता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह छात्रवृत्ति राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित की जाती है।
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 |
| विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE), राजस्थान |
| लाभार्थी | SC, ST, OBC, MBC, EWS और EBC वर्ग के छात्र-छात्राएं |
| आवेदन का माध्यम | Online |
| Official Website | SJE Official Portal |
| Documents | List of Document |
| अंतिम तिथि | 31 मई 2026 (तारीख बढ़ाई गई है) |
| For Latest update | Join Telegram |
| App Download | Download Now |
SJE Scholarship 2026 क्या है?
SJE Scholarship 2026 यह कल्याणकारी छात्रवृत्ति योजनाओं का एक समूह है जो स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और व्यावसायिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र छात्र वित्तीय समस्याओं के कारण शिक्षा बीच में न छोड़े।
SJE Scholarship Last Date 2026
नोटः- सटीक तिथियों की घोषणा आधिकारिक पोर्टल पर की जाती है, इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए ।
Eligibility Criteria for SJE Scholarship 2026(पात्रता )
- मूल निवास: छात्र राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: छात्र कक्षा 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom), पोस्ट ग्रेजुएशन, ITI, डिप्लोमा या B.Ed आदि किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कर रहा हो।
- श्रेणी : छात्र SC, ST, OBC, SBC, EWS या EBC के अंतर्गत आता हो। (तलाकशुदा, विधवा और अनाथ श्रेणी के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं)।
- आय सीमा : SC/ST/SBC वर्ग के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- OBC/EBC वर्ग के लिए (BPL, अन्त्योदय या स्टेट BPL) आय ₹1.50 लाख तक होनी चाहिए।
SJE Scholarship 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
SJE छात्रवृत्ति के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना जरूरी है :
- जन-आधार कार्ड – (सबसे महत्वपूर्ण, सभी जानकारी अपडेट होनी चाहिए)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र – 1 पेज वाला नया
- वर्तमान वर्ष की मूल फीस की रसीद
- बैंक पासबुक – खाता जन-आधार से लिंक होना चाहिए
- 10वी की अंकतालिका – डिजीलॉकर या ई-वाल्ट द्वारा प्राप्त
NOTE:- स्पष्ट और सही दस्तावेज़ अपलोड करने से स्वीकृति मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
SJE Scholarship 2026 आवेदन कैसे करे ?
SJE Scholarship 2026 आवेदन कैसे करे यहाँ Step By Step प्रोसेस बताई गई है इसे फॉलो करके अपना आवेदन स्वयं भी कर सकते है।
- SSO Portal पर जाएं: सबसे पहले राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- SSO ID लॉगिन: अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करें।
- SJE App (Scholarship Portal) चुनें: सिटीजन ऐप्स (G2C) में जाकर “Scholarship (SJE)” ऐप के आइकन पर क्लिक करें।
- Student Registration: Student विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर अपनी प्रोफाइल (OTR) अपडेट करें। बायोमेट्रिक या आधार OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करें।
- New Application: New Application पर क्लिक करें, अपना कोर्स चुनें और कॉलेज का नाम सेलेक्ट करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: फीस की रसीद और पिछली मार्कशीट सही साइज में अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी चेक करने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करें। भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
SJE Scholarship Status कैसे चैक करे?
फॉर्म सबमिट करने के बाद, SJE के आधिकारिक पोर्टल SJE Scholarship status पर जाके अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हो :
- सबसे पहले राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइटSJE Scholarship status पर विजिट करें।
- अपने OTR या आवेदन क्रमांक डाले
- सबमिट करें
अपने आवेदन की स्थिति चैक करते रहे अगर कोई त्रुटी होती है आवेदन में तो पोर्टल पर उसकी अपडेट मिल जाएगी जिसे आप उस त्रुटी को सही करके वापस अपडेट कर सकते हो
निष्कर्ष
SJE Scholarship 2026 उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो आर्थिक तनाव के बिना अपनी शिक्षा जारी रखना चाहते हैं। चाहे आप एसजेई छात्रवृत्ति 2026 की अंतिम तिथि, स्थिति, ओटीआर पंजीकरण, एसजेई छात्रवृत्ति 2025-26 या एसजेई छात्रवृत्ति का पूरा नाम जैसी जानकारी खोज रहे हों, यह गाइड आपको एक ही स्थान पर सारी जानकारी प्रदान करती है।
FAQs – SJE Scholarship 2026
Q1. SJE Scholarship 2026 की अंतिम तिथि क्या है? Ans. स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
Q2. क्या बायोमेट्रिक मशीन के बिना फॉर्म भर सकते हैं? Ans. हाँ, नए अपडेट के अनुसार अब आधार OTP (One Time Password) या Face Authentication के जरिए भी फॉर्म वेरीफाई किया जा सकता है।
Q3. फॉर्म में आय प्रमाण पत्र किसके नाम का बनेगा? Ans. आय प्रमाण पत्र परिवार के मुखिया के नाम का बनता है।
Q4. स्कॉलरशिप का पैसा कब तक खाते में आता है? Ans. फॉर्म के कॉलेज, समाज कल्याण विभाग और ट्रेजरी से अप्रूव होने के बाद DBT के माध्यम से सीधा पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। इसमें 2 से 4 महीने का समय लग सकता है।
Q5. अगर जन-आधार में डिटेल गलत हो तो क्या करें? Ans. फॉर्म भरने से पहले जन-आधार में अपनी ई-केवाईसी और डिटेल्स (नाम, बैंक खाता, जाति) ई-मित्र पर जाकर अपडेट करवा लें, वरना स्कॉलरशिप रुक सकती है।